rld-chief-ajit-singh-dies-from-corona
rld-chief-ajit-singh-dies-from-corona

रालोद मुखिया अजित सिंह का कोरोना से निधन

मेरठ, 06 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कई दिनों से अजित सिंह का मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। कई दिन पहले उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनकी हालत नाजुक थी। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजित सिंह बागपत से सांसद चुने जाते रहे और कई बार केंद्र सरकार में मंत्री रहे। उनके बेटे जयंत चौधरी भी मथुरा से सांसद रहे हैं। उनके निधन से रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in