results-of-four-posts-of-assistant-engineer-declared
results-of-four-posts-of-assistant-engineer-declared

उप्र : सहायक अभियंता के चार पदों का परिणाम घोषित

प्रयागराज, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने मंगलवार की शाम समूह-ख के सहायक अभियंता के चार अनारक्षित पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के उपसचिव सत्य प्रकाश के मुताबिक आयोग के विज्ञापन 2/2019-20, विभाग सं. एस 10/01 नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, उप्र में समूह ख के सहायक अभियंता के चार अनारक्षित पदों के लिए 19 मार्च 2021 को साक्षात्कार किया गया। जिसके आधार पर वैभव मिश्रा, शिवम कसाना, प्रीतम सिंह एवं कनुप्रिया श्रीवास्तव को नियुक्ति हेतु संस्तुत किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in