reservation-list-of-panchayats-released-in-baghpat
reservation-list-of-panchayats-released-in-baghpat

बागपत में पंचायतों की आरक्षण सूची जारी

बागपत, 20 मार्च (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को आरक्षण सूची जारी हो गई। डीएम ने 23 मार्च तक आपत्ति मांगी हैं और 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि कुल 4098 पदों के लिए आरक्षण दिया किया गया है। जिस पर 23 मार्च तक बीडीओ, डीपीआरओ व डीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। डीपीआरओ कार्यालय रविवार को भी खुला रहेगा। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण कर 27 मार्च को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जारी किए गए आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पद अभी भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत सदस्य के 20 पद हैं। जिनमें एक पद एससी महिला के लिए, एक पद एससी के लिए, दो पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, तीन पद पिछड़ा वर्ग के लिए, चार पद महिला के लिए और नौ पद अनारक्षित हैं। ब्लॉक प्रमुख के कुल छह पदों में एक पद एससी महिला के लिए, एक पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, एक पद पिछड़ा वर्ग के लिए और तीन पद अनारक्षित हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 505 पदों में 23 पद एसी महिला के लिए, 39 पद एससी के लिए, 46 पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 87 पद पिछड़ा वर्ग के लिए 101 पद महिला के लिए और 209 पद अनारक्षित हैं। ग्राम प्रधान के 244 पदों में 12 एससी महिला के लिए, 18 पद एससी के लिए, 24 पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 44 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 47 पद महिला के लिए और 99 पद अनारक्षित हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 3322 पदों में 236 एससी महिला के लिए, 190 एससी के लिए, 373 पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, 418 पद पिछड़ा वर्ग के लिए, 569 पद महिला के लिए और 1536 पद अनारक्षित हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in