rejected-from-the-party-six-bjp-candidates-contesting-the-election-were-expelled-from-the-party
rejected-from-the-party-six-bjp-candidates-contesting-the-election-were-expelled-from-the-party

पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे छह भाजपाइयों को दल से निकाला

हमीरपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर हमीरपुर जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे छह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सोमवार को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ताा ने सोमवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश पर प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए जिला मंत्री नागपुर विजय राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योत्सना सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य शिव प्रसाद कुशवाहा, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा के भानुप्रताप निषाद, सक्रिय सदस्यों में शिवाकांत पांडे व सचिन सेंगर को निष्कासित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा जो अन्य प्रत्याशी अगर पार्टी का झंडा बैनर व संबंधित सामग्री का उपयोग करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in