regional-officials-of-bjp-will-stay-in-mandals
regional-officials-of-bjp-will-stay-in-mandals

मंडलों में प्रवास करेंगे भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी

मेरठ, 13 फरवरी (हि.स.)। 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन ने शनिवार को मेरठ में बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों का अगले एक वर्ष का कार्यक्रम तय कर दिया। पूरे वर्ष पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करेंगे। हरमन सिटी बागपत रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को पश्चिम क्षेत्र के सभी 330 मंडलों में एक वर्ष में प्रवास करना है। 20 फरवरी के बाद सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजकों की विधानसभा वार बैठक आयोजित की जाएगी। 19 फरवरी से 19 मार्च तक सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों का एक पत्रक लेकर घर जाएंगे। प्रत्येक गांव में ग्राम चौपाल आयोजित होगी। इसके बाद वार्डो के अध्यक्षों और सचिवों की बैठक सुनील बंसल ने ली। सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें काम करने वाला वार्ड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। एक समय था जब गृह मंत्री अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष के रूप में भाजपा का काम करना शुरू किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। हमें भाजपा की वार्ड रचना को पुनर्जीवित कर उसे प्राथमिकता देते हुए वार्ड की समिति को मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी की वार्ड की इकाई एक शक्ति केंद्र है। इस मौके प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्र प्रभारी जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, हरेंद्र काकरान, राजेश सिंघल, मयंक गोयल, इंद्रपाल प्रजापति, अंकुर राणा, कविता खटीक, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर महामंत्री महेश बाली, गजेंद्र शर्मा, आलोक सिसौदिया आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in