Recovery will be done from government money grabbers - Anil Kumar Sagar
Recovery will be done from government money grabbers - Anil Kumar Sagar

सरकारी धन हड़पने वालों से की जायेगी वसूली- अनिल कुमार सागर

बस्ती, 29 दिसम्बर (हि.स.)। मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मंगलवार को यहां कहा कि बस्ती मण्डल के जनपद बस्ती,सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर में बेघर लोगों को आवास तथा शौचालय के लिए धन उपलब्ध कराया गया था। अगर उनके द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया गया होगा तो उनके विरूद्ध कार्यवाही करके उनको दिया गया धन वसूला जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आवास,शौचालय के निर्माण के लिए पात्रों को उनके ही खातों में धनराशि उपलब्ध कराया गया था। कुछ लोग निर्माण कार्य नहीं कराये हैं, उनको नोटिस जारी किया गया है। वे समय से अगर निर्माण कार्य नहीं कराते हैं तो उनसे दिया हुआ धन वसूल किया जायेगा। जिनका कार्य अधूरा है उनको पूर्ण कराने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी तेजी से चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in