ram-navami-celebrated-with-simplicity-during-the-corona-period
ram-navami-celebrated-with-simplicity-during-the-corona-period

कोरोना काल में सादगी से मनायी रामनवमी

बलिया, 21 अप्रैल (हि. स.)। नवरात्रि के नवमी तिथि पर बुधवार को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव जिले में सादगी से मनाया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए मंदिरों में भीड़ नहीं है। जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। तीन हजार से अधिक एक्टिव मामले होने के बाद प्रशासन द्वारा कई प्रकार की पाबंदियां लगायी गयी हैं। मंदिरों में प्रवेश को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में प्रभु श्रीराम के भक्त भी कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कर रहे हैं। बुधवार को शहर से सटे तिखमपुर गांव में श्रीराम जानकी मंदिर में सादगी से रामनवमी मनाई गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राजेश कुमार पांडेय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र के आरोग्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस बार रामनवमी के पर्व को सीमित कर दिया गया है। क्योंकि देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। जबकि भगवान राम के जीवन से मर्यादा में रहने की सीख मिलती है। वर्तमान में देशवासियों की यही मर्यादा है कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस मौके पर राजेश कुमार पांडेय के अलावा मोहित पाण्डेय व डा. विजय प्रताप आर्य भी थे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in