ram-manohar-lohia-pg-college-students-union-manoj-patel-elected-to-the-post-of-president-in-the-election
ram-manohar-lohia-pg-college-students-union-manoj-patel-elected-to-the-post-of-president-in-the-election

राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनोज पटेल निर्वाचित

वाराणसी, 06 मार्च (हि.स.)। रोहनिया भैरवतालाब स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पटेल, उपाध्यक्ष पर अरविंद पटेल, महामंत्री पद पर विकास पटेल ने जीत हासिल की। पुस्तकालय मंत्री पद पर अंकित पाल निर्विरोध चुन लिये गये। चुनाव में अध्यक्ष पद विजेता मनोज पटेल को कुल 715 मत निकटतम बंदना प्रजापति को 589 मत एक अन्य प्रत्याशी बंदना भारती को मात्र 2 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित अरविंद कुमार पटेल को 918 मत, अमर सिंह को 370 मत मिले। महामंत्री पद पर विजेता विकास कुमार पटेल को 845 मत, दीपक कुमार पटेल को 440 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्राचार्य डॉ. काशीनाथ सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी डॉ सुशील कुमार दुबे ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देने के बाद पुलिस की सुरक्षा में उन्हें घर भिजवाया। इसके पहले कड़ी सुरक्षा और गहमागहमी के बीच मतदान सुबह आठ बजे से अपरान्ह एक बजे के बीच हुआ। मतदान के दौरान प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए जमीन पर लेट कर उनका पैर पकड़कर तथा हाथ जोड़कर हुए वोट मांगा। मतदान के बाद अपरान्ह 2 बज कर 45 मिनट पर मतगणना शुरू हुआ। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक कॉलेज परिसर के बाहर अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत की नारेबाजी करते रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in