rajiv-gandhi-was-rich-in-versatility-raghavendra-chaubey
rajiv-gandhi-was-rich-in-versatility-raghavendra-chaubey

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे राजीव गांधी : राघवेंन्द्र चौबे

— पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि वाराणसी,21 मई (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। मैदागिन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दुग्धाभिषेक कर उनकी शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि दी और उनके कृतित्व का उल्लेख किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं आधुनिक सोच के बल पर 21वीं सदी के आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी थी। उन्होंने कंप्यूटर एवं संचार क्रांति की नींव रख कर अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देशहित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए थे। महानगर अध्यक्ष राघवेंन्द्र चौबे ने कहा कि राजीव गांधी एक महान व्यक्तित्व व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे देश के युवा प्रधानमंत्री होने के साथ वे देश के सच्चे व ईमानदार नेता थे। उनकी आधुनिक सोच और देशहित में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता की लोग आज भी मिसाल देते हैं। चौबे ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के दिखाए गए रास्ते पर चलने के साथ ही वैश्विक महामारी में लोगों की मदद करने के लिए शपथ ली है। आज पूरे दिन सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से वैश्विक महामारी में लोगों की मदद करेंगे। गरीब और असहाय लोगों के साथ जरूरतमंदों के पास जाकर उनकी सहायता के लिए हाथ बढ़ाएंगे। गौरतलब हो कि आज ही के दिन साल 1991 में श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया था। जिसमें उनकी मौत हो गयी थी। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in