
लखनऊ, 25 जुलाई (हि. स.)। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल को हटाकर उनके स्थान पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह को लखनऊ का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल को राज नारायण लोक बंधु संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ में वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। उनके स्थान पर नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बने डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह इससे पहले भाउराव देवरस सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद देख रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक-hindusthansamachar.in