raise-benefits-of-government39s-welfare-schemes-prabha-gupta
raise-benefits-of-government39s-welfare-schemes-prabha-gupta

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उठायें लाभ : प्रभा गुप्ता

चित्रकूट, 17 मार्च (हि.स.)। जिले के विकासखंड मानिकपुर के प्रांगण में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रभा गुप्ता ने जनसुनवाई व चौपाल कार्यक्रम में कहा कि लाभार्थी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनकर स्वावलंबी बने और शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। कहा कि सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके योजनाओं के बारे में जानकारी विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही है। उन्होंने महिलाओं की घरेलू हिंसा सहित अन्य समस्याएं प्राप्त होने पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा ने महिला हेल्पलाइन आदि विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. पीपीएन शर्मा, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर सुनील सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रतन/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in