रायबरेली:पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश और सिपाही घायल
रायबरेली:पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश और सिपाही घायल

रायबरेली:पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश और सिपाही घायल

रायबरेली, 01 अगस्त (हि.स.)। शुक्रवार की देर रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हुए है। बदमाश के दूसरे साथी को भी नाकेबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एसओजी के सिपाही मुखबिर की सूचना पर गश्त कर रहे थे। अचानक दो बदमाश बाइक से जाते हुए दिखे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पर उन्होंने फ़ायर भी झोंका। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। एसओजी के एक सिपाही सुरेश वर्मा को भी गोली उसके दाहिने हाथ में लगी है। बदमाश के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। बाद में नाकेबंदी करके पुलिस ने बदमाश के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश सोनू यादव भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे मेहरबान सिंह गांव का रहने वाला है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने कहा कि बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक सिपाही घायल हुए हैं। घायल बदमाश का बड़ा आपराधिक इतिहास है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/उपेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in