रायबरेली : झाड़ फूंक के बहाने महिला और उसके बेटे को भगाने की फ़िराक में था तांत्रिक, गिरफ्तार
रायबरेली : झाड़ फूंक के बहाने महिला और उसके बेटे को भगाने की फ़िराक में था तांत्रिक, गिरफ्तार

रायबरेली : झाड़ फूंक के बहाने महिला और उसके बेटे को भगाने की फ़िराक में था तांत्रिक, गिरफ्तार

रायबरेली, 16 जुलाई (हि. स.)। झाड़ फूंक के बहाने गुरुवार को तांत्रिक एक महिला औऱ उसके बेटे को भगा कर ले जा रहा था लेकिन लोगों की जागरूकता की बदौलत उसकी मंशा पूरी नही हो पाई। तांत्रिक अब पुलिस के शिकंजे में है, जबकि बदहवाश महिला और उसके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राही गांव की निवासी गीता पत्नी रामबहादुर पाल के यहां उक्त तांत्रिक का आना जाना था। गुरुवार को भी विशेष पूजा कराने तांत्रिक उसके घर आया था। कुछ देर बाद तांत्रिक ने गीता को प्रसाद के रूप में कुछ दिया जिससे वह बेसुध हो गई जिसके बाद वह महिला, उसके बेटे अनिल व एक बकरी को लेकर साथ में गावं से बाहर चला आया। गांव से काफी दूर जब वह शहर के सारस चौराहे पर पहुंचा तो कुछ राहगीरों ने उसे देखा तो उन्हें आशंका हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और महिला और उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में तांत्रिक की पहचान दिनेश जोशी निवासी जोशियना नगर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मामले की पड़ताल की जा रही है। महिला के होश में आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in