rae-bareli-devotees-dip-faith-in-ganga-on-mouni-amavasya
rae-bareli-devotees-dip-faith-in-ganga-on-mouni-amavasya

रायबरेली : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

रायबरेली, 11 फरवरी (हि. स.)। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गुरुवार को भोर से ही स्नानार्थियों का तांता गंगा घाटों पर उमड़ पड़ा। डलमऊ, गेंगासो, गोकना सहित कई गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और दान दिया। इस अवसर पर कई संस्थाओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए व्यापक अभियान भी चलाया। गंगा घाटों पर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त थे।स्नानार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए संबंधित नगर पंचायत और प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था कर रखी थी। गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर अपने अपने व अपने पितरों के कल्याण की कामना की। उक्त अवसर पर श्री राजेंद्र शुक्ल उप जिलाधिकारी ऊंचाहार तहसील की पूरी टीम व विनोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंचाहार की पूरी टीम मौजूद रही। इस अवसर पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक चेतना तथा सुरक्षा का जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा गंगा पूजन, गंगा महाआरती एवं दीपदान आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने महाआरती व दीपदान कर अपने अपने व अपने परिवार के कल्याण व सुख समृद्धि की कामना की। संस्था के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को पतित पावनी मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर हरिश्चंद्र कौशल ,मोहन पाठक, मलखान सिंह, राजेश कुमार यादव अर्पित द्विवेदी , सोमेशकुमार, शिवा, जगदीश प्रसाद आदि सैकड़ों लोग रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in