pro-gadkari-was-also-proud-of-kashi-for-giving-padma-shri-award-to-ramayatan-shukla
pro-gadkari-was-also-proud-of-kashi-for-giving-padma-shri-award-to-ramayatan-shukla

प्रो. रामयत्न शुक्ल को पद्मश्री पुरस्कार देने पर काशी के प्रकांड विद्वान भी गदगद

-प्रो. शुक्ल के घर जाकर राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने भाजपा नेताओं के साथ किया सम्मान वाराणसी, 27 जनवरी (हि.स.)। काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा से शहर के प्रकांड विद्वान भी गदगद है। बुधवार को काशी के विद्वानों के साथ प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर संस्कृति पर्यटन व धमार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम शुक्ल, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रा नन्द सरस्वती, भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने प्रो. शुक्ल के खोजवां स्थित आवास पर जाकर सम्मान किया और प्रो. शुक्ल से आर्शिवाद भी लिया। इस दौरान भाजपा के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि आज के दिन प्रसन्नता का अनुभव होना स्वाभाविक है। हमारे देश में ऋषियों, महर्षियों , विद्वानों के सम्मान कि परम्परा रही है। भारतीय संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम आधारभूत मंत्र है। प्रो. शुक्ल के घर पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने कहा कि यह सम्मान सम्पूर्ण संस्कृत समाज के लोगों का तथा शिक्षाविदों का सम्मान है। आचार्य शुक्ल आधुनिक भारत के अभिनव पाणिनि है। अपने सम्मान से गदगद प्रो. शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के लिए सदा जीवन समर्पित रहा है। प्रो. शुक्ल ने सम्मान के लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. राम नारायण द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत औेर डॉ रामाश्रय शुक्ल ने अतिथियों का आभार जताया। शोध छात्र शशांक त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ शान्ति पाठ किया। प्रो. रामयत्न शुक्ल को सम्मानित करने वालों में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र, प्रो. राम किशोर त्रिपाठी, दिल्ली से आये प्रो. राम सलाही द्विवेदी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. भगवत्शरण शुक्ल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया, डॉ सुनील मिश्रा आदि शामिल रहे। राज्यमंत्री नीलकंठ डोमराजा स्व. जगदीश चौधरी के परिजनों से भी मिले मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डोमराजा जगदीश चौधरी के आवास पर अपरान्ह में प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री डॉ नीलकण्ठ तिवारी पहुंचे। आवास पर राज्यमंत्री ने डोमराजा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और परिवार के सदस्यों, डोमराजा की पत्नी व पुत्र से मुलाकात की। राज्यमंत्री ने उन्हें भरोसा किया कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो निश्चित बताइएगा। राज्यमंत्री के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, आलोक श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, पवन शुक्ला, सुरेश तुलस्यान आदि भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in