priyanka-vadra-gandhi-will-serve-people-of-meerut-on-february-15
priyanka-vadra-gandhi-will-serve-people-of-meerut-on-february-15

मेरठ के लोगों को साधेंगी प्रियंका वाड्रा गांधी 15 फरवरी को

मेरठ, 11 फरवरी (हि.स.)। किसान आंदोलन के सहारे कांग्रेस अपनी सियासी नैया पार कराने की जुगत में लगी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का जिम्मा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बाद अब मेरठ में 15 फरवरी को कांग्रेस ने किसान महापंचायत का आयोजन किया है। कांग्रेस 15 फरवरी को सरधना विधानसभा के कैली ग्राम में विशाल जय जवान-जय किसान महापंचायत आयोजित करेंगी। इस महापंचायत की मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। इसके अलावा कांग्रेस के केंद्रीय व प्रदेश स्तर के नेता भी भाग लेंगे। गुरुवार को किसान महापंचायत की तैयारी को लेकर बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय पर कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि भाजपा किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। 75 दिनों से किसान सीमाओं पर काले कानूनों की समाप्त कराने की मांग को लेकर धरना दे रहें। धरने में अबतक लगभग 150 किसान अपनी जान गवा चुके हैं, लेकिन मोदी सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि ब्लाकों से किसानों को पंचायत में लाने की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in