priyanka-rawat-gave-a-call-for-feeding-lotus-in-every-village-by-giving-election-tips
priyanka-rawat-gave-a-call-for-feeding-lotus-in-every-village-by-giving-election-tips

प्रियंका रावत ने चुनावी टिप्स देकर किया प्रत्येक गांव में कमल खिलाने का आह्वान

बांदा,05 मार्च (हि.स.)। पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहरा कर, पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत चुनाव में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने चुनावी टिप्स बताते हुए प्रत्येक गांव के बूथ में कमल खिलाने का आह्वान किया। आज की बैठक में बांदा जनपद के प्रवास में आई भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत का मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी कार्य योजना को सक्रिय रुप से कार्य करते हुए संचालित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज से 10 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों की बैठकें आयोजित करते हुए आगामी 11 मार्च से 18 मार्च तक ग्राम चौपाल और ग्राम संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा तथा अनुसूचित मोर्चा जिला पंचायत वार्ड वार अपनी टीम लगाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 लोगों की सक्रिय टीम निकालें जो जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम चैपाल और ग्राम संपर्क अभियान सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा बैठक का विषय रखते हुए स्वागत भाषण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब के नेतृत्व में हमको चुनाव लड़ना है और जितना भी है। पंचायत चुनाव के जिला संयोजक संतोष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समापन की घोषणा की जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री जयंती वर्मा, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाहा तथा अजय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य माता बदल प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ला तथा लवलेश सिंह, पंचायत चुनाव के जिला सह संयोजक नरेंद्र सिंह नन्ना, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in