वाराणसी में प्रियंका गांधी को दो मंजिला मकान देंगे पार्टी कार्यकर्ता
वाराणसी में प्रियंका गांधी को दो मंजिला मकान देंगे पार्टी कार्यकर्ता

वाराणसी में प्रियंका गांधी को दो मंजिला मकान देंगे पार्टी कार्यकर्ता

वाराणसी, 04 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली स्थित लोधी रोड के सरकारी बंगले को खाली करने के लिए मिली नोटिस से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ी है। वाराणसी के एक पार्टी कार्यकर्ता खोजवा जीउधीपुर निवासी पुनीत मिश्रा ने अपना दो मंजिला मकान प्रियंका गांधी को देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अपने मकान के मुख्य द्वार पर प्रियंका गांधी के नाम का नेम प्लेट भी लगवा दिया है। पुनीत ने दावा किया है कि मकान उसने प्रियंका के रहने के लिए ही खास तौर पर बनवा कर इसे सजाया है। मकान के अंदर उसने प्रियंका और राहुल गांधी के बचपन की फोटो के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी और महात्मा गांधी की तस्वीर भी लगाई है। मकान में प्रियंका के लिए कार्यालय भी बनवाया है। शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में पुनीत मिश्र ने बताया कि मकान में उन्होंने प्रियंका के लिए खासतौर पर बड़ा बेडरूम और उससे सटा बेडरूम रिजर्व रखा है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है। वे प्रियंका गांधी के प्रशंसक है। उनके पिताजी विपिन मिश्र कांग्रेस के पुराने सिपाही हैं। ऐसे में उन्होंने प्रियंका को दिल्ली में सरकारी बंगला खाली करने की नोटिसे मिलने के बाद अपना मकान उन्हें देने के लिए प्रस्ताव दिया है। पुनीत ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी को नोटिस मिलना राजनीति से प्रेरित है। प्रियंका गांधी वाराणसी में रहना चाहेगी तो उनका स्वागत है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in