priyanka-gandhi-took-blessings-of-mother-ganga-and-shankaracharya-swaroopanand
priyanka-gandhi-took-blessings-of-mother-ganga-and-shankaracharya-swaroopanand

प्रियंका गांधी ने मां गंगा व शंकराचार्य स्वरूपानंद का लिया आशीर्वाद

प्रयागराज, 11 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को मौनी अमावस्या के मौके पर अपने दोनों बच्चों संग संगमनगरी पहुंची। जहां मां गंगा का आशीर्वाद लेने के बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद से मिलने मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। इसके पूर्व प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंची। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनका काफिला सीधे आनन्द भवन पहुंचा। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान तथा पुलिस के आलाधिकारी साथ चल रहे थे। कुछ देर आराम के बाद उन्होंने वहां अनाथालय के बच्चों से मुलाकात की। तत्पश्चात् संगम पहुंच कर मां गंगा का एवं शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद से ही मौन साधे रही। उन्होंने किसी भी पदाधिकारी से कोई वार्ता भी नहीं की, जबकि कांग्रेस के बड़े नेता उनके साथ लगे रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in