priyanka-gandhi-gets-information-from-party-leaders-about-the-deepening-corona-crisis-in-varanasi
priyanka-gandhi-gets-information-from-party-leaders-about-the-deepening-corona-crisis-in-varanasi

वाराणसी में गहराते कोरोना संकट की जानकारी प्रियंका गांधी ने पार्टी के नेताओं से ली

- कार्यकर्ताओं से बोली, जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे वाराणसी,14 अप्रैल (हि.स.)। वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बेकाबू होने पर उपजी भयावह स्थिति को लेकर कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संजीदा है। बुधवार को उन्होंने वर्चुअल वाराणसी सहित पूरे प्रदेश के नेताओं से उनके जिलों का हाल जाना। प्रियंका गांधी ने वाराणसी में भयावह स्थिति को लेकर पूर्व सासंद डा.राजेश मिश्र और पूर्व विधायक अजय राय से जानकारी ली। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आहृवान कर कहा कि जनता की सेवा में समर्पित रहें,जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे। कहा कि, पूरे प्रदेश में कोरोना की विस्फोटक स्थिति से हड़कंप मचा हुआ है। महामारी काल में पूरे प्रदेश में अमानवीयता चरम पर है। सरकार अस्पताल की इलाज क्षमता बढ़ाने की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है। सरकार आंकड़ों से नहीं लोगों के जीवन से खेल रही है। विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों केे लिए लड़े और कांग्रेस इसके लिए प्रतिबद्ध है। वर्चुअल वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने कोरोना के भयावहता को लेकर सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना संक्रमित होने पर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये प्रियंका गांधी ने लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव सुरक्षित रहें और जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in