prisoner-in-jail-created-panic-in-suspicious-circumstances-jail-administration-engaged-in-investigation
prisoner-in-jail-created-panic-in-suspicious-circumstances-jail-administration-engaged-in-investigation

जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मचा हड़कंप, जांच में जुटा जेल प्रशासन

गोंडा, 11 मई (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दिन हुए बवाल में गिरफ्तार अधेड़ की जेल के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कम्प मच गया है। बताया जाता है कि कैदी की सांस फूलने से मौत हो गयी। जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शव पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि शव को अस्पताल से मर्चरी तक घसीटकर ले जाया गया है। तरबगंज थानाक्षेत्र के घांचा बीकापुर गांव का है, जहां पर बीते 19 अप्रैल को मतदान के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधे दर्जन से अधिक लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही भी की थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल थे, जिसमें एक पक्ष से गांव के ही 55 वर्षीय राज दत्त पांडे मतदान के दौरान हुई हिंसा में शामिल था। जेल में कैदी की हुई मौत के मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर शाम कैदी राज दत्त पांडे की तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तत्काल उन्हें जेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी का दो बार एंटीजन टेस्ट कराया गया था, जिसमें दोनों बार कैदी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हिन्दुस्थान समाचार/महेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in