मास्क नहीं पहनने पर पीठासीन अधिकारी पर जुर्माना लगाया

presiding-officer-fined-for-not-wearing-mask
presiding-officer-fined-for-not-wearing-mask

बुलंदशहर, 29 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के चौथे चरण में बुलंदशहर जनपद में गुरुवार को मतदान हुआ। कई बूथों पर लोगों ने हंगामा किया। मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह और मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। जिलाधिकारी ने एक मतदान केंद्र पर बिना मास्क मिलने पर पीठासीन अधिकारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को मतदान हुआ। 16 विकास खंडों में 3593 मतदान बूथ बनाए गए। सुबह जनपद के वोटरों ने मतदान केंद्रों तक पहुंचने में कौताही बरती, लेकिन दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग पोलिंग केंद्रों पर पहुंचने लगे। दोपहर तीन बजे तक 40 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो गया। अकबरपुर मरगुबपुर गांव के मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी बिना मास्क लगाए मिले। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पीठासीन अधिकारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। औरंगाबाद क्षेत्र के इलेना मतदान केंद्र पर फर्जी वोट को लेकर मतदाता और एजेंट भिड़ गए। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। दानपुर विकास क्षेत्र में तीन पीठासीन अधिकारियों की तबीयत खराब हो गई। इस पर रल्ला, बगठारी, पुठरीकलां मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी बदल दिए गए। मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह और मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने स्याना ब्लाॅक में कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर भीड़ देखकर पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in