प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों की सेवा करने वाले भाजपा कार्यकताओं की मांगी सूची
प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों की सेवा करने वाले भाजपा कार्यकताओं की मांगी सूची

प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों की सेवा करने वाले भाजपा कार्यकताओं की मांगी सूची

हापुड़, 27 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्ष को जनपद में 25 मार्च से अनलाॅक-1 तक लोगों की सेवा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सूची बना कर भेजने का निर्देश दिया है। इस अभियान को सेवा ही संगठन का नाम दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कांफे्रसिंग के माध्यम से जनपद में किए जा रहे बूथ कमेटियों के सत्यापन की प्रक्रिया के बारे जानकारी ली। उन्होंने आदेश दिया कि सत्यापन के काम को निर्धारित समय में संपन्न करना होगा, ताकि संगठन की आगामी प्रक्रिया निश्चित समय पर समाप्त हो सके। उन्होंने बताया कि हापुड़ जनपद में बूथ सत्यापन का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अब डाक्यूमेंटेशन का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है। जनपद में जल्द ही दोनों प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने आदेशित किया कि कोरोना संक्रमण काल में 25 मार्च से अनलाॅक-1 प्रारम्भ होने तक समाज सेवा में जुटे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सूची बना कर अति शीघ्र भेजी जाए। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का नाम ई-डाॅक्यूमेंट में दर्ज किया जाएगा। यह कार्यकर्ताओं की विशेष उपलब्धि मानी जाएगी। इस अभियान को सेवा ही संगठन नाम दिया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे। स्वयं भी कोरोना संक्रमण से बचें और अपने आसपास के लोगों को भी बचने के लिए प्रेरित करते रहें। हिन्दुस्थान समाचार/विनम्र व्रत त्यागी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in