prayagraj39s-famous-urdu-litterateur-kalim-urfi-is-no-more
prayagraj39s-famous-urdu-litterateur-kalim-urfi-is-no-more

प्रयागराज के नामचीन उर्दू साहित्यकार कलीम उर्फी नहीं रहे

प्रयागराज, 11 अप्रैल( हि.स.)। उर्दू के नामचीन साहित्यकार कलीम उर्फी का रविवार दोपहर निधन हो गया। इनकी लिखी हुई उर्दू भाषा में 100 से अधिक किताबें प्रकाशित हुई है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार थे। वह बेटे जावेद उर्फी के साथ अटाला में रह रहे थे। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के नेता जावेद उर्फी ने बताया कि उनकी एक सप्ताह से अधिक तबियत खराब थी। रविवार दोपहर वह हम-सब को अलविदा कह गए। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in