prayagraj-vhp-will-contact-15-lakh-kalpavasi-devotees
prayagraj-vhp-will-contact-15-lakh-kalpavasi-devotees

प्रयागराज: डेढ़ लाख कल्पवासी श्रद्धालुओं से सम्पर्क करेगा विहिप

प्रयागराज,05 फरवरी (हि.स.)। माघमेला क्षेत्र में विहिप ने डेढ़ लाख कल्पवासी श्रद्धालुओं से सम्पर्क करने की योजना बनाई है। श्रीराम जन्म मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में कल्प वासियों को जोड़ने के लिए 10 टोलियां बनाई गई। यह जानकारी प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सम्पर्क अभियान में तीर्थ पुरोहित संघ प्रयागवाल का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसके साथ पूज्य संत एवं अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों से भी सम्पर्क किया गया। सम्पर्क के दौरान विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश ने जाकर व्यक्तिगत सम्पर्क किया। पूज्य संतों एवं अखाड़ा परिषद भी इस अभियान से जुड़ा हुआ है। मेला क्षेत्र में सभी सामाजिक संस्थाओं एवं पांचों सेक्टरों में 27 फरवरी तक संपर्क की योजना बनी है शिविर में आकर समाज के लोग स्वयं इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं और दूसरे लोगों को बना भी रहे हैं। पर्व के दिनों में मेले में भीड़ होने के कारण शिविर में विशेष काउंटर की व्यवस्था होगी शिविर की व्यवस्था विभाग संगठन मंत्री अमित पाठक, लवलेश बजरंगी, राजेश आदि देख रहे हैं। आज क्षेत्र संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश अंबरीश सिंह प्रांत कार्यालय केसर भवन में रुके हुए हैं वहां बने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट काशी प्रांत कार्यालय में अभी तक के अभियान की जानकारी कार्यालय प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारियों से की उन्होंने सभी संस्थाओं एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे हैं प्रकल्पों तक अभियान को पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा गांव एवं मोहल्ले में टोलियों के अलावा अर्चक पुरोहित एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से यह अभियान जन जन तक पहुंचे इससे जुड़े पदाधिकारियों को अपना पूर्ण समय इस अभियान को देना चाहिए समाज में बहुत उत्साह दिख रहा है यह अभियान अब तक का सबसे बड़ा अभियान जनसंपर्क की दृष्टि से होगा सभी टोलियां गंगापार,यमुनापार, एवं महानगर के शहरी क्षेत्र में निकल कर इस अभियान से आम जनमानस को जोड़ रही है। तीर्थ पुरोहित संघ प्रयागवाल में संपर्क की जिम्मेदारी अमरनाथ तिवारी, नितिन भारद्वाज एवं राजेश पांडे को दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in