prayagraj-district-executive-of-sp-backward-class-cell-declared
prayagraj-district-executive-of-sp-backward-class-cell-declared

प्रयागराज : सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

प्रयागराज, 24 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर बिंद ने बुधवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की मौजूदगी में जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई। कृपा शंकर बिंद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया व सहयोग की अपील की। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला महासचिव अरुण विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रवि मौर्य, उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः विशाल पटेल, हरेंद्र यादव हंडिया, विमल किशोर निषाद, विनोद विश्वकर्मा, इंसारुद्दीन अंसारी, संदीप बिंद को मनोनीत किया गया है। वहीं, सचिव पद पर कमलेश मौर्य, पवन यादव, चन्द्र कुमार निषाद, शिव मुनि प्रजापति, संजू बिंद, डॉ. शिव शंकर साहू, अतुल बिंद, धीरेन्द्र पटेल, शंकर दास, दूध नाथ गुप्ता, राम बहादुर निषाद, रवि यादव, महताब आलम, आनंद प्रताप को मनोनीत किया गया है। साथ ही 15 अन्य लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभाओं में अध्यक्ष पद पर क्रमशः अनीश पटेल बारा, हरि प्रसाद पाल कोरांव, संगम लाल प्रजापति मेजा, ज्ञान प्रकाश निषाद करछना, डॉ. वीरेंद्र पाल हंडिया, ज्ञान चन्द्र विश्वकर्मा फूलपुर, हौसला प्रसाद बिंद प्रतापपुर, राजू विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in