posters-of-the-leaders-on-the-road-signage-board-on-the-roads-the-problem-being-faced-by-the-tourists
posters-of-the-leaders-on-the-road-signage-board-on-the-roads-the-problem-being-faced-by-the-tourists

सड़कों पर लगे मार्ग संकेतक बोर्ड पर नेताओं के पोस्टर, पर्यटकों को हो रही समस्या

-अस्सी चौराहे पर लगे बोर्ड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपकाया वाराणसी,17 मार्च (हि.स.)। धर्म नगरी वाराणसी में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के सुविधा के लिए विभिन्न चौराहों पर लगे संकेतक बोर्ड पर जगह - जगह नेताओं ने अपने पोस्टर और होर्डिग लगा दिये हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसके चलते नाराजगी जताते हैं। इस कार्य को जानकर नगर निगम के अफसर भी नौकरी बचाने के चक्कर में मौन है। बुधवार को समाजसेवी रामयश मिश्र ने सवाल उठाते हुए कहा कि नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ऑनलाइन शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांकेतिक मार्गदर्शन बोर्ड पर सत्ताधारी पार्टी के लोगोें द्वारा कब्जा कर लिया गया है। अस्सी क्षेत्र में जबसे यह बोर्ड लगा है। तभी से विशेष पार्टी के लोग शुभ कामना संदेश लगा रहे हैं। एक शुभकामना संदेश हटता है तो तुरंत ही दूसरा शुभकामना संदेश लगा दिया जाता है। रामयश मिश्र ने कहा कि जनता के टैक्स से लाखों रुपये की लागत से लगाया गया यह सांकेतिक बोर्ड इस लिया लगाया गया था कि बाहर से जो भी पर्यटक या यात्री आये उन्हें अपने गंतत्व पर जाने में सुगमता हो। सांकेतिक बोर्ड में लगे संकेतकों को देखकर अपनी मंजिल तक पहुंच सके। मिश्र ने कहा कि बाहर से अस्सी आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अस्सी तिराहे पर आकर काफी परेशानी होती है। उनको समझ में नहीं आता है कि अस्सी घाट व बीएचयू की तरफ जाने के लिए किधर से घूमें, क्योंकि मार्गदर्शन के लिए लगाये गये सांकेतिक बोर्ड पर राजनीतिक पार्टियों का बैनर व पोस्टर लगा दिया जाता है। रामयश मिश्र ने कहा कि नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया गया, लेकिन हर बार वह कार्रवाई करने और इसको हटवाने की बात कहकर मामला टाल देते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in