pollution-inside-or-outside-both-harmful---baba-hardev-singh
pollution-inside-or-outside-both-harmful---baba-hardev-singh

प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक - बाबा हरदेव सिंह

- संत निरंकारी ने रोपा देश में दो लाख पौधा प्रयागराज, 23 फरवरी (हि.स.)। संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी तक देश भर में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान के अंतर्गत देश भर की 3000 शाखाओं ने लगभग दो लाख पौधे लगाये गये हैं। साथ ही उन पौधों को कम से कम तीन वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर-देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया। मंगलवा को उक्त जानकारी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन की ओर से निरंकारी मण्डल के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव और सेवादल स्थानीय संचालक अशोक कुमार कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में प्रयागराज बैरहना सत्संग भवन के प्रांगण एवं अंदावा स्थित निरंकारी ग्राउण्ड में 70 पौधे लगाये गये। इसके अलावा प्रयागराज मण्डल के सभी 25 ब्रान्चों में 10-10 की संख्या में कुल 320 पौधे लगाये गये। साथ ही प्रयागराज जोन के सभी निरंकारी भक्तों ने अपने-अपने घरों में भी पौधे लगाये। उन्होंने बताया कि 2003 से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर ही स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत हुई। जिसका आरम्भ स्वयं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने किया था। और यह संदेश दिया कि था कि ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक है। श्री सचदेव ने बताया कि आज वर्तमान में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज, बाबा हरदेव सिंह के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यही प्रेरणा दे रही हैं कि ‘जीवन तभी सार्थक है, जब वह दूसरों के काम आए।’ सन्त निरंकारी मिशन अनेक वर्षों से समाज कल्याण के कार्यों में कार्यरत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in