pledged-to-plant-one-lakh-trees-to-save-the-environment-pankaj-rawat
pledged-to-plant-one-lakh-trees-to-save-the-environment-pankaj-rawat

पर्यावरण बचाने के लिए एक लाख वृक्ष लगाने का लिया संकल्प : पंकज रावत

झांसी,07 मई(हि.स.)। कोरोना महामारी ने जाने कितने को लील लिया और आगे क्या होगा यह कोई नहीं जानता। लोग चाहे अपने हों या पराए आक्सीजन की कमी से असमय मौत के मुंह में जा रहे है और हम मूक दर्शक बनें खड़े है कुछ नहीं कर पा रहे। ऐसे में भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने पर्यावरण को बचाने के लिए 5 जून पर्यावरण दिवस से बुन्देलखण्ड की भूमि को पुनः हराभरा करने के लिए पीपल और बरगद के एक लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज रावत ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह मुहिम 5 जून 1947 से शुरु हुई थी, लेकिन जीवन की आपाधापी और आधुनिकता ने पर्यावरण को जितना नुकसान पहुंचाया है उतना शायद किसी ने नही। विकास के नाम पर बनते हाईवे निर्माण के नाम पर करोड़ों पेड़ों को काट डाला, पेड़ों पर निवास कर रहे असंख्य जीव जन्तुओं को मार डाला। रावत ने कहा कि यह मुहिम जन आन्दोलन का रूप लेगी और सरकार से मांग करेगी की पेड़ काटने की सजा कम से कम 20 वर्ष हो। साथ ही उन ठेकेदारों को भी सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने हाइवे निर्माण के दौरान लाखों पेड़ काट डाले लेकिन लगाया एक भी नहीं। इस मुहिम में समाज सेवियों के साथ गृहणियों को भी शामिल किया जायेगा। साथ ही घर घर पर्चे बांटकर पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरुक किया जायेगा। इस मुहिम में अमित यादव, आनंद मुदगल, धरन शर्मा, राधारमन उपाध्याय, जयकिशन गोस्वामी, विशाल श्रीवास्तव, जय प्रकाश शर्मा, राजेश श्रीवास, आकाश परिहार, अंशुल शुक्ला, सुदर्शन सिंह तोमर, राजेश तिवारी, श्रुति चडडा, नीरजा रावत, प्रीति साहू, पुष्पेन्द्र सुरौठिया, राजेश सिरौठिया, सुमन अहिरवार, सीमा यादव आदि ने सहयोग करने का निर्णय लिया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in