pledge-to-strengthen-the-party-by-planting-saplings-on-41st-foundation-day-of-bjp
pledge-to-strengthen-the-party-by-planting-saplings-on-41st-foundation-day-of-bjp

भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण कर पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

कानपुर, 06 अप्रैल (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपाइयों ने परमट स्थित पार्क में पौधरोपण करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर पार्टी को और भी सशक्त बनाने का निर्णय लिया। भाजयुमो सिविल लाइंस मंडल के अध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी 41वें स्थापना दिवस के मौके पर वार्ड 42 के परमट स्थित एक पार्क में पौधरोपण करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने भी पौधरोपण करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज का भारत बहुत तेजी के साथ विकास कर रहा है। इसका मुख्य श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को जाता है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में भी नई योजनाओं को लागू करके नई सौगातों से भरा उपहार दिया है। इस मौके पर मौजूद भाजपाइयों ने पार्टी की विचारधारा को और भी तेजी के साथ लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो नवाब सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेश गौड़, अंशनी कश्यप, मोहित कुमार, अमित शर्मा, कुनाल गौतम, अनूप तिवारी, भानू वाल्मीकि समेत भाजपाई मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in