people-should-be-motivated-for-corona-vaccination-dm
people-should-be-motivated-for-corona-vaccination-dm

लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए किया जाए प्रेरित : जिलाधिकारी

मेरठ, 29 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी के. बालाजी ने गुरुवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पल्हैडा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पल्लवपुरम में कराए जा रहे टीकाकरण कार्यों को देखा और टीकाकरण करा रहे लोगों से वार्ता की। जिलाधिकारी ने अंसल टाउन कालोनी का निरीक्षण कर गृह एकांतवास में रह रहे लोगों से वार्ता की। जिलाधिकारी के. बालाजी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हैड़ा में निरीक्षण के दौरान कहा कि लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाए। जो भी व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव होता है, उसकी काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग फुलप्रूफ ढंग से कराई जाए। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने, कोरोना टीकाकरण कराने को जागरूक किया जाए। अंसल टाउन काॅलोनी का निरीक्षण करके वहां गृह एकांतवास में रह रहे कोरोना मरीजों से बातचीत की। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in