people-of-the-state-are-suffering-due-to-bjp39s-anti-people-policies-yogesh-dixit
people-of-the-state-are-suffering-due-to-bjp39s-anti-people-policies-yogesh-dixit

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त : योगेश दीक्षित

फिरोजाबाद, 19 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाई पास रोड स्थित कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर भगवान से उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित तथा प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान और प्रदेश के सचिव मुनेन्द्र पाल सिंह ने संगठन सृजन एवं सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम की समीक्षा की। जिसमें राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए पूरी जी-जान के साथ कार्य करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता त्रस्त आ चुकी है और अब प्रदेश में बदलाव होकर रहेगा 2022 में कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जिले में कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है और जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। बैठक में धर्म सिंह यादव, मनोज भटेले, साजिद बेग, कमलेश जैन, दुष्यन्त धनगर, शशि शर्मा, मुकेश गौड़, सुमन शर्मा, लाला राइन, विभूति सिंह बघेल, वीरभान लोधी, राकेश यादव, शमीम कुरैशी, दाऊद खान, आशीष तिवारी, रामसेवक वैध आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in