people-did-surya-namaskar-in-the-stadium-on-surya-saptami
people-did-surya-namaskar-in-the-stadium-on-surya-saptami

सूर्य सप्तमी पर स्टेडियम में लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

मेरठ, 19 फरवरी (हि. स.)। सूर्य सप्तमी पर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। क्रीड़ा भर्ती के इस कार्यक्रम में मेरठ जिले का नाम विश्व पटल पर चमकाने वाले खिलाड़ियों के कोच और माता-पिता को सम्मानित भी किया गया। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को क्रीड़ा भर्ती द्वारा सूर्य सप्तमी के दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं समाजसेवियों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। सभी लोगों को सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का योगासन कराया गया। योग गुरु आशीष शर्मा ने बताया कि आज के समय में अधिकांश लोगों का काम सिर्फ बैठने का है। जिसके चलते उन्हें रीड की हड्डी में परेशानी बनी रहती है। सूर्य नमस्कार सभी योग का गुरु है। जिसे करने से शरीर के कई कष्ट दूर होते हैं और इंसान पूरे दिन तरोताजा रहता है। कार्यक्रम में रेसिंग वॉक में टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली मेरठ की प्रियंका गोस्वामी के माता-पिता और कोच गौरव त्यागी को सम्मानित किया गया। शूटिंग में पदक प्राप्त करने वाले सौरभ चौधरी के माता-पिता और कोच को भी सम्मानित किया गया। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों को भी इसी तरह मेरठ जिले का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in