party-people-not-contesting-against-authorized-candidates-in-panchayat-elections-swatantra-dev-singh
party-people-not-contesting-against-authorized-candidates-in-panchayat-elections-swatantra-dev-singh

पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव न लड़े पार्टी के लोग : स्वतंत्र देव सिंह

— अनुशासनहीनता पर प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक सतीश जकारिया को किया निष्कासित लखनऊ, 09 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत चुनाव में भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और इसी के साथ ही अधिकृत प्रत्याशी न बनने वाले कुछ लोग अंदरखाने काट करना शुरु कर दिये। इसकी भनक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी लग गई। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खासकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल के रुप में देखा जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा की पूरी कोशिश है कि पंचायत चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल हो। इसके लिए कई महीनों से संगठन को मजबूती दी जा रही थी और इन दिनों बराबर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा भी की जा रही है। इसी बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को कुछ सूचनाएं मिली कि जिन लोगों को अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया गया है वह लोग अंदरखाने अधिकृत प्रत्याशी की काट कर सकते हैं। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने अथवा किसी भी अनुशासनहीनता को गम्भीरता से लेते हुए कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने या अन्य किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त नामों की सूची तलब की है। यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व विधायक सतीश जतारिया को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in