park-mp-laid-foundation-stone-for-former-cm-kalyan
park-mp-laid-foundation-stone-for-former-cm-kalyan

पूर्व सीएम कल्याण के नाम स्थापित पार्क का सांसद ने किया शिलान्यास

कासगंज, 28 मई (हि.स.)। कासगंज के कस्बा सिढपुरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। नगर पंचायत द्वारा निर्मित कराए जा रहे पार्क का शिलान्यास सांसद राजवीर सिंह ने जूम एप के माध्यम से किया है। उक्त जानकारी देते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता ने बताया कि कल्याण सिंह सर्वमान्य नेता हैं। उनके सम्मान में पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंसिंग पर विधायक ममतेश शाक्य व देवेन्द्र प्रताप, डीएम सीपी सिंह, एडीएम एके श्रीवास्तव, पार्टी जिलाध्यक्ष केपी, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सांसद ने पार्क निर्माण को लेकर नगर पंचायत की सराहना की है। अधिशासी अधिकारी कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पार्क पंडित दीनदयाल समग्र विकास योजना के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के नाम पर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण लखनऊ की आरके ट्रेक्ट कम्पनी द्वारा हो रहा है। पार्क में योगा के लिए कई जगह प्लेटफार्म बनवाया जाएगा, बीच में रास्ते होंगे। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए झूले फिसल पट्टी, सुंदरीकरण के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए जाएंगे। व्यायाम, योगा एवं टहलने वालों के लिए यह पार्क सुविधाजनक होगा। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in