pappu-lal-nishad-re-elected-state-vice-president-of-sp-backward-class
pappu-lal-nishad-re-elected-state-vice-president-of-sp-backward-class

पप्पू लाल निषाद दोबारा बने सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष

सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बने कमलेश प्रयागराज, 27 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद को जहां सपा पिछड़ा वर्ग का प्रदेश उपाध्यक्ष दोबारा बनाया गया है। वहीं सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने राकेश यादव को हटाकर कमलेश रतन यादव को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज पाल कश्यप ने कीडगंज निवासी पप्पू लाल निषाद को दुबारा उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पप्पू लाल निषाद लखनऊ से चलकर रविवार सुबह 11 बजे जिला कार्यालय जॉर्जटाउन पहुंचेगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। कमलेश रतन उच्च न्यायालय प्रयागराज में अधिवक्ता हैं। सपा अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का आज पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, राम सुमेर पाल, रवींद्र यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, राम मिलन यादव, नाटे चौधरी, संदीप यादव, मो. अस्करी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in