panchayat-elections-voting-will-be-held-on-monday-amid-tight-security-in-20-districts-of-uttar-pradesh
panchayat-elections-voting-will-be-held-on-monday-amid-tight-security-in-20-districts-of-uttar-pradesh

पंचायत चुनाव: उप्र के 20 जनपदों में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को होंगे मतदान

-द्वितीय चरण में 52623 बूथों पर तीन करोड़, 23 लाख, 69 हजार मतदाता डालेंगे वोट -मतदान के लिए 2 लाख, 31 हजार 748 अधिकारी व कर्मचारी तैनात लखनऊ, 18 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 जनपदों में सोमवार सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में 52623 पोलिंग बूथों पर 32 करोड़, 3 लाख, 69 हजार, 280 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। द्वितीय चरण के मतदान के लिए कुल 231748 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है, जिसमें से 464 जोनल मजिस्ट्रेट, 3091 सेक्टर मजिस्ट्रेट़, 21 निर्वाचन अधिकारी (जिला पंचायत सदस्य), 102 सहायक निर्वाचन अधिकारी (जिला पंचायत सदस्य), 219 निर्वाचन अधिकारी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), 225 निर्वाचन अधिकारी (ग्राम पंचायत प्रधान) एवं 2267 सहायक निर्वाचन अधिकारी (ग्राम पंचायत प्रधान) तैनात किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने रविवार को संबंधित 20 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित जनपदों से पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों पर पहुंचने की सूचना लेते हुए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए आवश्यक कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशों में कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि प्रत्येक मतदान केन्द्र में आवश्यकतानुसार सेनेटाइजर, मास्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था कराते हुए नियमानुसार दूरी में मतदाताओं को रखकर ही सोमवार को मतदान कराया जाए। बताया कि द्वितीय चरण के संबंधित जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ-साथ कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली गई हैं। यह जानकारी उपलब्ध करायी गई है कि ग्रामीण स्तर पर कोविड संक्रमणों का प्रभाव शहर की अपेक्षा बहुत कम है। गौरतलब है कि, द्वितीय चरण में 20 जनपदों के ग्राम पंचायत के 69 हजार, 560 सदस्य सहित 62 ग्राम प्रधान तथा 560 क्षेत्र पंचायत सदस्य के अतिरिक्त जनपद सुल्तानपुर, महराजगंज एवं गोण्डा में एक-एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जनपद अमरोहा में 1732 पोलिंग बूथ एवं 1038690 मतदाता, जनपद आजमगढ़ में 6229 पोलिंग बूथ 3744078 मतदाता, जनपद इटावा में 1624 पोलिंग बूथ एवं 948425 मतदाता, जनपद एटा में 2024 पोलिंग बूथ एवं 1214464 मतदाता, जनपद कन्नौज में 1842 पोलिंग बूथ एवं 1124763 मतदाता, जनपद गोण्डा में 4428 पोलिंग बूथ एवं 2669906 मतदाता, जनपद गौतमबुद्धनगर में 377 पोलिंग बूथ एवं 208723 मतदाता, जनपद चित्रकूट में 1081 पोलिंग बूथ एवं 678512 मतदाता, जनपद प्रतापगढ़ में 3794 पोलिंग बूथ एवं 2659369 मतदाता, जनपद बदायूॅ में 3150 पोलिंग बूथ एवं 1939780 मतदाता, जनपद बागपत में 1403 पोलिंग बूथ एवं 793950 मतदाता हैं। इसी प्रकार जनपद बिजनौर में 3654 पोलिंग बूथ एवं 2224132 मतदाता, जनपद मुज्जफरनगर में 2975 पोलिंग बूथ एवं 1706080 मतदाता, जनपद मैनपुरी में 2085 पोलिंग बूथ एवं 1220503 मतदाता, जनपद महराजगंज में 3028 पोलिंग बूथ एवं 1870370 मतदाता, जनपद लखनऊ में 1776 पोलिंग बूथ एवं 1060197 मतदाता, जनपद लखीमपुर खीरी में 4495 पोलिंग बूथ एवं 2769995 मतदाता, जनपद वाराणसी में 2592 पोलिंग बूथ एवं 1753076 मतदाता, जनपद सुल्तानपुर में 3012 पोलिंग बूथ एवं 1937642 मतदाता तथा जनपद ललितपुर में 1322 पोलिंग बूथ एवं 806625 मतदाता हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in