panchayat-elections-polling-parties-leave-for-booths-voting-will-be-held-tomorrow
panchayat-elections-polling-parties-leave-for-booths-voting-will-be-held-tomorrow

पंचायत चुनाव : पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, कल होगा मतदान

आगरा, 14 अप्रैल (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार दोपहर 15 स्थलों से 3407 बूथों के लिए रवाना हो गई है। यह देर शाम तक सभी बूथ स्थलों तक पहुंच जाएंगी। प्रशासन ने भी निष्पक्ष और शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जनपद को छह सुपर जोन और 15 जोन में बांटा है। एडीएम और एसएसपी को सुपर जोन का प्रभारी बनाया गया है। अन्य जोन पर एसडीएम और सीओ का भ्रमण रहेगा। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम सभा सदस्य के पदों के लिए मतदान होना है। उसके लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान को संपन्न कराने के लिए आज 15 स्थलों से पोलिंग पार्टियों को 3407 बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। यह शाम तक सभी बूथों पर पहुंच जाएंगे। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने से लेकर कोविड-19 से वचाव तक की सारी तैयारियां कर ली है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in