panchayat-elections-39yogi-ki-vahini39-to-contest-against-bjp-in-maharajganj
panchayat-elections-39yogi-ki-vahini39-to-contest-against-bjp-in-maharajganj

पंचायत चुनाव : महराजगंज में भाजपा के खिलाफ उतरेगी 'योगी की वाहिनी'

- हियुवा के एक भी कार्यकर्ता को टिकट न मिलने से कार्यकर्त्ताओं में आक्रोश महराजगंज, 07 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर उपजे असंतोष के बाद भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) आमने-सामने नजर आ रहे हैं। बीजेपी द्वारा जारी उम्मीदवारों की नयी सूची में एक भी हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता का नाम न होने से कार्यकर्त्ताओं में आक्रोश है। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में हियुवा के कार्यकर्त्ताओं की सूची सौपी गई थी। मंगलवार को जारी लिस्ट में एक भी कार्यकर्त्ता का नाम नहीं है। ऐसे में हियुवा चुनाव लड़ेगी, चाहे विरोध में कोई भी हो। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in