oxygen-canter-reached-agra-from-jharkhand-dm-arrived-on-the-spot
oxygen-canter-reached-agra-from-jharkhand-dm-arrived-on-the-spot

झारखण्ड से आगरा पहुंचा ऑक्सीजन का कैंटर, मौके पर पहुंचे डीएम

आगरा, 22 अप्रैल (हि.स.)। ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर आगरा में मचा कोहराम की खबर के बीच झारखण्ड से ऑक्सीजन का कैन्टर पहुंच गया है। देर रात खुद जिलाधिकारी आगरा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने अधीनस्तों को ऑक्सीजन का वितरण ठीक से करने के निर्देश दिये। झारखण्ड से आगरा पहुंचे ऑक्सीजन कैंटर के बाद बुधवार को आगरा के अस्पातालों में राहत भरी सांस ली है। कोविड के अस्पतालों में आक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी गयी है। करीब 10 मैटिक टन आक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा। जो आज के हालातों के हिसाब से आगरा के लिए करीब तीन दिन की पूर्ति के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। जिलाधिकारी प्रभू नारायण सिंह देर रात को ही आक्सीजन के कैन्टर आने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गये। उन्होंने खुद ऑक्सीजन की किल्लत के मामले को खुद हैंडिल कर रहे है। जिलाधिकारी का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। जिले में लगातार चिकित्सकों की टीम काम कर रही है। कोविड अस्पतालों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in