one-youth-dies-due-to-falling-of-visor-during-procession-12-injured
one-youth-dies-due-to-falling-of-visor-during-procession-12-injured

बारात चढ़ने के दौरान छज्जा गिरने से एक युवक की मौत, 12 घायल

फिरोजाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। थाना नारखी के क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की देर रात बारात चढ़ने के दौरान छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। थाना नारखी के कुतुबपुर निवासी मजीद खान की बेटी तबस्सुम की बरात रविवार को नगला दयाली थाना बरहन आगरा से आई थी। देर रात बरात चढ़ रही थी। गांव की महिलाएं पुरुष एक छज्जे पर खड़े होकर बरात को देख रहे थे की तभी अचानक छज्जे पर ज्यादा लोगों की संख्या होने के कारण छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। छज्जा गिरने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि बादशाह पुत्र बलबीर सिंह नगला आम थाना सहपऊ हाथरस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एफएच मेडिकल कालेज टूण्डला में भर्ती कराया है। जिनकी मृतक के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। घायलों में मीना, खालिद, सना, शरीफअन, कुमकुम, अनीता, विमला, पारुल, मीना, नगीना आदि है। इधर इस हादसे के कारण गांव में बरात के दौरान गमगीन माहौल हो गया। इस संबंध में एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया बारात चढ़ने के दौरान छज्जा गिरने से हादसा हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति बादशाह की मौत हुई है। जबकि करीब 12 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in