नोएडा: किशोर ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हिरासत में
नोएडा: किशोर ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हिरासत में

नोएडा: किशोर ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हिरासत में

नोएडा, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किशोर ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया है। सहायक पुलिस आयुक्त शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि बीती चार जुलाई को पीड़ित के मामा ने थाना इकोटेक 1 में आकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी भांजी जिसकी उम्र 12 वर्ष उसको घर के पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उस वक्त बच्ची जंगल में किसी काम से जा रही थी। शर्मा ने बताया कि सोमवार को आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/आदित्य-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in