नोएडा: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

- प्रेस कांफ्रेंस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी हुए थे शामिल नोएडा, 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस ने चौकी प्रभारी सेक्टर 29 सौरव यादव की तहरीर पर बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति के प्रेस कांफ्रेंस करने के कारण महामारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर 29 के गंगा शौपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित मीडिया क्लब में 17 जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया था। जिसमे आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए थे। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने सोमवार को जानकारी दी कि भूपेंद्र जादौन जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के साथ 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भूपेंद्र जादौन ने लॉकडाउन के नियमो को ताक पड़ रखते हुए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया, इस प्रेस कांफ्रेंस में काफी लोगों ने भाग लिया था। जिस से दो गज की दूरी के नियमो को तोड़ा गया था। इसी के कारण सेक्टर 29 चौकी इंचार्ज सौरव यादव ने सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सागर की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/आदित्य-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in