no-intruders-did-the-ruckus-in-delhi---shivpal-yadav
no-intruders-did-the-ruckus-in-delhi---shivpal-yadav

दिल्ली में हुआ बवाल किसानों ने नही घुसपैठियों ने किया - शिवपाल यादव

फिरोजाबाद, 31 जनवरी (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुआ बवाल किसानों ने नही बल्कि उनके बीच घुसे कुछ घुसपैटियों ने किया है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव रविवार को फिरोजाबाद में पूर्व विधायक एवं प्रसपा के जिलाध्यक्ष रहे अजीम भाई के यहां उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व विधायक की मां को श्रृद्वांजलि अर्पित की। इसके बाद वह पत्रकारों से भी रूबरू हुये। उन्होंने कहा कि पूरे देश का किसान जो कानून पास हुआ है उसके विरोध में है। हमारी प्रगतिशील पार्टी भी किसानों के साथ है, किसानों को हमारा पूरी तरह से समर्थन है। शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली में हुए बवाल के बारे में कहा कि यह बवाल किसानों ने नहीं, बल्कि उनके बीच घुसे कुछ घुसपैठियों ने किया था। इसके लिये किसान नेता कतई दोषी नही है। केन्द्र सरकार को इसको तुरन्त वापस ले लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर प्रसपा से गठबंधन कर लें तो भाजपा को सत्ता से हटाने में आसानी होगी। भाजपा ने जो वायदे किये थे वह सभी झूठे सावित हुये है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in