nitish-will-cross-50-thousand-square-feet-high-mountain-ranges-raksha-mantri-wishes-all-the-best

50 हजार वर्ग फुट ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं को लांघेगे नीतीश, रक्षामंत्री ने दीं शुभकामनाएं

गोरखपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। पिछले दिनों अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाले गोरखपुर के युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने एक और मिशन की तैयारी कर ली है। अब यह युवा पर्वतारोही 10 दिन में 50 हजार वर्ग फीट क्लाइम्ब कर 50 हजार लड़कियों की सुरक्षा की कामना करेगा। रविवार को देश के रक्षामंत्री ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर नीतीश को राष्ट्रध्वज सौंपा और सफलता की शुभकामनाएं दीं। यह मिशन वैश्विक महामारी कोविड-19 की जागरूकता को लेकर है। यह युवा पर्वतारोही 50 हजार वर्ग फीट क्लाइम्ब कर 50 हजार लड़कियों को वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूक करेगा। नीतीश के इस प्रयास को इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन ने सराहा है और डिग्निटी प्रोजेक्ट के तहत लड़कियों को एक वर्ष के लिए किट प्रदान करने की सहमति जताई है। नीतीश सिंह को राष्ट्रध्वज सौंपने के दौरान कहा कि आप अपने लक्ष्य को हासिल करें। पर्वत श्रृंखलाओं पर भारत का गौरव राष्ट्रध्वज फहरायें। देश के साथ प्रदेश व जिले का नाम रौशन करें। बता दे कि नीतीश अपने अगले मिशन को 10 दिन में तीन पर्वत हिमाचल में क्लाइंब करने के लिए जा रहे हैं। 10 दिन में 50 हजार फुट क्लाइंब करेंगे। इस अभियान में उत्तराखंड से गौरव रावत और आयुष बिष्ट उनके साथ शामिल हैं। नीतीश, इसकी तैयारी पिछले एक महीने से कर रहे थे। राव फिटनेस सेंटर के जयंत तिवारी के गाइडेंस में नीतीश ने खूब पसीना बहाया है। हाल ही में उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर देश का गौरव बढ़ाया था। पर्वतारोही नीतीश सिंह शाहिद सैनिक के पुत्र हैं और गोरखपुर के चरगांवा ब्लाक के ग्रामसभा रामपुर गोपालपुर के निवासी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in