newly-appointed-district-magistrate-sanjay-khatri-took-charge
newly-appointed-district-magistrate-sanjay-khatri-took-charge

नवनियुक्त जिलाधिकारी संजय खत्री ने सम्भाला कार्यभार

प्रयागराज, 05 जून (हि.स.)। नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री ने शनिवार शाम अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2010 बैच के आईएएस संजय कुमार खत्री गाजीपुर एवं रायबरेली में भी जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान समय में वे जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। खत्री ने आज सायं कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अशोक कुमार कनौजिया, अपर जिलाधिकारी (वित्त) एम.के सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in