new-agricultural-law-is-in-the-interest-of-adani-and-ambani-not-of-farmers-jayant-chaudhary
new-agricultural-law-is-in-the-interest-of-adani-and-ambani-not-of-farmers-jayant-chaudhary

किसानों के नहीं अडानी और अंबानी के हित में है नए कृषि कानून : जयंत चौधरी

गाजियाबाद, 11 मार्च(हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने गुरुवार को यहां कहा कि नए कृषि कानून देश के किसानों के हित में कतई नहीं हैं बल्कि यह कानून प्रधानमंत्री ने अपने खास उद्यमी अडानी और अंबानी के फायदे के लिए बनाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान इसका वापसी होने तक विरोध करते रहेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भ्रष्ट आचरण करने के आरोप भी लगाए। जयंत चौधरी भोजपुर में पार्टी की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेती कानूनों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसका किसानों को लाभ हो बल्कि यह कानून सिर्फ और सिर्फ खास उद्यमियों के फायदे के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने किसानों को आगाह किया कि वह किसी के बहकावे में ना आएं बल्कि खेती कानूनों के प्रावधानों का भी अध्ययन करें यदि अध्ययन करेंगे तो उनकी समझ में आ जाएगा की खेती कानून उनके हित में क्यों नहीं है। जयंत चौधरी ने कहा कि छोटे किसानों की जमीन इन कानूनों में किए गए प्रावधानों के माध्यम से उद्यमी व दलालों का राज होगा। अगर कोई किसान कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करेगा और कोई विवाद होता है तो किसान को कोर्ट में जाने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह किसानों को और देश को बर्बाद बर्बाद करने वाले कानून हैं इन्हें अविलंब वापस लिया जाना चाहिए। महासभा में पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इंदरजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय सचिव तेजपाल चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख महानगर अध्यक्ष ने भी संबोधित किया रविंद्र चौहान ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in