national-kabaddi-championship-to-be-held-in-ayodhya-after-forty-years
national-kabaddi-championship-to-be-held-in-ayodhya-after-forty-years

अयोध्या में चालीस साल बाद होगी राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप

अयोध्या, 21 मार्च (हि. स.)। आगामी 13 से 16 अप्रैल के बीच अयोध्या के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय क्रीडा संकुल डाभासेमर में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप की नवगठित आयोजन समिति की बैठक सिविल लाईन स्थित एक होटल में हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सांसद लल्लू सिंह व उपाध्यक्ष पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय हैं। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि उप्र में 40 वर्षो के बाद राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप की अनुमति मिली है। अयोध्या के लिए यह गौरव का विषय है कि इतने वर्षों बाद प्रदेश के अयोध्या में इसका आयोजन हो रहा है। अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अयोध्या वासियों के बीच में होंगे। हमारे पम्परागत खेल कबड्डी के उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन उत्साहवर्धन का कार्य करेगा। हरिओम पाण्डेय ने कहा कि बैठक में आयोजन के सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी है। जल्द ही तैयारियों को अंतिम रुप दिया जायेगा। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि अयोध्या जनपद में खेल जगत के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा। जब अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी अपना हुनर दिखायेंगे। इससे युवाओं को कुछ नया सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in