नारी स्मिता फाउंडेशन ने 25 निराश्रित महिलाओं को वितरित की नारी मुस्कान किट

nari-smita-foundation-distributes-nari-smile-kit-to-25-destitute-women
nari-smita-foundation-distributes-nari-smile-kit-to-25-destitute-women

–प्रत्येक गरीब व जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का काम कर रहा रोटी घर फतेहपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले में शनिवार को नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा आधारपुर ग्राम में नारी मुस्कान किट वितरण किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सर्वेश जी रहे। कार्यक्रम का संयोजन स्मिता सिंह ने किया। संयोजिका स्मिता सिंह ने बताया कि विगत 6 वर्षो से लगातार सामाजिक क्षेत्र में फाउंडेशन की सहभागिता है। रोटी घर गरीब व जरूरतमंदों को भोजन वितरण का काम करता है। रोटी घर सदर हॉस्पिटल में तीमारदारों को निःशुल्क भोजन वितरण करता है। नारी मुस्कान किट के माध्यम से असहाय, निर्धन, निराश्रित, विधवा महिलाओं को एक माह की जरूरत सामग्री का वितरण किया जाता है। जिसमें कपड़े धुलने व नहाने का साहब, निरमा, तेल, क्रीम, शीशा, शैंपू, मंजन, बिस्किट, नमकीन आदि का वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में मौजूद विभाग प्रचारक सर्वेश जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता पहुंचती है, सहायता का भाव उत्पन्न होता है। प्रत्येक ग्राम व कस्बा स्तर पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। विवेक मिश्र ने कहा कि वितरण कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक ले जाना ही हमारा उद्देश्य है। सेवा प्रकल्प के द्वारा ही समाज को जगाया जा सकता है, समानता का भाव उत्पन्न किया जा सकता है। वस्त्र घर, पर्यावरण गतिविधि, कैंटीन, नारी मुस्कान किट जैसे अनेक प्रकल्प रोटी घर कर रहा है जो समाज को समानता का भाव लाने का काम कर रहते हैं। पोषण, शिक्षा, संस्कार के ध्येय के साथ नारी स्मिता फाउंडेशन निरंतर आगे बढ़ रहा है। जरूरतमंदों में लाजपति, सूरजकली, रन्नो, कुसुमकली, सुखरानी, श्यामा देवी, राम श्री, रामकली, फुलवासा, कमला, संगीता, सुखदेई, बुधा देवी, विशुनकांती, मनिया, राम सखी, गुजरिया, रूपरानी, ननकी, शिवकली, अनसुइया, माधुरी, राधा आदि रहीं। इस अवसर पर विवेक मिश्र, प्रशांत पाटिल, यश प्रताप सिंह, रावेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in