my-brother-rahul-gandhi-with-farmers-kept-your-talks-in-parliament---priyanka-gandhi
my-brother-rahul-gandhi-with-farmers-kept-your-talks-in-parliament---priyanka-gandhi

मेरे भाई राहुल गांधी किसानों के साथ, आपकी बातें संसद में रखी - प्रियंका गांधी

नजीबाबाद (बिजनौर), 15 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को बिजनौर में किसान महापंचायत में शामिल हुईं। श्रीमती प्रियंका ने नए कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि तीनों कानून किसान के लिए नहीं बनाए गए हैं, ये इनके पूंजीपति मित्रों के लिए बनाए गए हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि किसानों के साथ पूरी कांग्रेस है। आपकी लड़ाई में हम आपके साथ हैं। मेरे भाई राहुल गांधी आपके साथ हैं। राहुल गांधी ने आपकी बातें संसद में रखी। शहीद हुए किसानों के लिए मौन रखा तो इनके लोगों ने उसका भी आदर नहीं किया। मैं आपका साथ नहीं छोड़ूंगी, जब जब आप संकट में होंगे आपके साथ हम आएंगे। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि भाषण देने नहीं, आप लोगों से बातचीत करने आई हूं। आपके और हमारे बीच में भरोसे का रिश्ता है। इसी भरोसे के बल पर हम आगे बढ़ते हैं। आज के प्रधानमंत्री को जीताने के पीछे कोई भरोसा हुआ होगा तभी उनको जीताया होगा। चुनाव में कई वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। आमदनी दोगुनी करने की बातें कहीं गईं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। गन्ना किसान बकाया से परेशान है। प्रियंका ने कहा कि जब किसान ही कानून नहीं चाहता तो फिर क्यों इसे वापस नहीं लिया जा रहा है। जमाखोरी पर जवाहरलाल नेहरु ने कानून बनाया, लेकिन अब फिर जमाखोरी होने लगी है। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका-चीन जाते हैं। विदेशों का दौरा करते हैं, लेकिन अपने घर से दो से तीन किलोमीटर पर जाकर किसानों से बात नहीं कर पा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि किसान 80 दिन से शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं और आपके मंत्री उन्हें देशद्रोही कह रहे हैं। किसानों की मौत का भी मजाक उड़ाया जा रहा है। शहादत बहुत बड़ी चीज होती है। मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि केवल अपने अरबपति मित्रों की मदद की है। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in